Header Ads

ad

Can You Plant a Tree to Fight..........

आजकल काफी तेजी से हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसे में केवल पर्यावरण की हानि नहीं होती, बल्कि ज्योतिषीय व वास्तु की हानि भी होती है। कुछ वास्तु शास्त्रियों का कहना है कि यदि घर पर पेड़ की छाया पड़ रही है, तो उसे काटने के बजाय उसकी छंटाई करनी चाहिए। पेड़ मानव को मिली स्वर्गिक सौगात है। 

इसलिए वास्तुशास्त्र के नाम पर पेड़ काटना कतई अनुचित है। इनका सभी प्राणियों के लिए खास महत्व है। संस्कृत भाषा में वृक्ष के लिए वृक्षदेवता जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। यदि किसी घर में पेड़ों की बहुतायत हो, तो उससे वह पूरा क्षेत्र और स्थान ठंडा रहता है। यदि स्थान ठंडा हो, तो वास्तु से उत्पन्न होने वाले दोषों से होने वाले नुकसान की क्षमता घट जाती है। वहीं पेड़ों के अभाव में यदि कोई इलाका गर्म है, तो वास्तु दोष से नुकसान होने की क्षमता में इजाफा हो जाता है। 

दिशाओं में न बांधें : पेड़ों से मनुष्य को रंग, आंखों को शीतलता, राजसी आभास और शांति की प्राप्ति होती है। कुछ वास्तुशास्त्रियों का कहना है कि पेड़ केवल घर के पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होने चाहिए। भारतीय वास्तु शास्त्र की बात करें तो, पश्चिम और दक्षिण में उपयुक्त स्थान न होने पर बजाय उत्तर और पूर्व दिशा में पेड़ों को स्थान देना उचित रहता है। 

इन्हें विकास करने के लिए भी काफी ज्यादा स्थान की जरूरत होती है। ऐसे में इसे दिशाओं में बांधना ठीक नहीं। अगर ऐसा किया जाए, तो घर के लिए भी स्थान में कटौती होे जाएगी। पेड़ों में दैवीय शक्तियों को आकर्षित करने की शक्ति छिपी होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के आसपास पेड़-पौधे समुचित संख्या में हैं, तो पूरे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही उस घर में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर भी अच्छा रहता है। 

ईशान कोण को बचाएं : घर में पेड़-पौधे लगाने के लिए हमें बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि ईशान कोण का कुछ भाग इनसे बचा रहे। बाकी पूरे घर में पेड़-पौधे लगाने में कोई बुराई नहीं मानी जाती। अगर किसी कारणवश ईशान कोण में भी पेड़-पौधे लगाना आवश्यक हो, तो यहां पर एक हिस्से में छोटा-सा हौदा बना देना चाहिए। इससे वास्तु दोष का निवारण हो जाता है। 

पूर्व और दक्षिण खास लाभकारी : वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पूर्व और दक्षिण हिस्से में पेड़-पौधे पर्याप्त संख्या में लगाए जाएं, तो पूरे घर में खास लाभ प्राप्त होते हैं। इनकी मौजूदगी से धन आगमन सुनिश्चित होता है और घर के सदस्यों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और उच्चतम होता है। पश्चिम दिशा की ओर पेड़-पौधे लगाने से इन सारी चीजों की प्राप्ति हो जाती है। साथ ही शत्रु भी निस्तेज होते हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!