Header Ads

ad

South Wall in Home (वास्तु में दक्षिण दिशा)

घर के निर्माण के दौरान अगर वास्तु का ध्यान रखा जाए, तो निश्चित रूप से वह घर लाभप्रद हो सकता है। इसमें खासकर दक्षिण दिशा का ख्याल रखना जरूरी माना जाता है। दिशा के स्वामी यमराज को माना जाता है। इसका स्वामी मंगल ग्रह है। वास्तु के अनुसार मकान में दक्षिण दिशा में अगर चमकीले लाल अथवा नारंगी रंग का प्रयोग किया जाए, तो इसमें रहने वालों को सुख-संपन्नता प्राप्त होती है। इसी प्रकार अगर दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण के देवता अग्नि देव को माना जाता है। इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर यह दिशा सकारात्मक बना ली जाए, तो इससे पाचन शक्ति, धन व स्वास्थ्य ठीक रहते हैं। अगर इसमें दोष रह जाए, तो घर की महिलाओं में शृंगार के प्रति आकर्षण नहीं रह जाता है। इसलिए इस दिशा में दोष रहने पर घर के इस कोने में सफेद रंग का प्रयोग करना शुभ माना गया है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!