Header Ads

ad

Born Day (जन्म वार से जाने आपका हाल)

जन्म वार का प्रभाव केवल व्यक्ति के भाग्य पर नहीं, उसके व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। वार के अनुसार ही रंग, स्वभाव और शारीरिक बनावट भी होती है। 

रविवार : यह सूर्य का दिन है। इस वार को जन्मे जातकों का सिर गोल व छोटा, कद लंबा, छाती चौड़ी होती है। ऐसे व्यक्ति साहसी, दानी, हंसमुख, महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग हार नहीं मानते, पर स्वार्थ की पूर्ति जरूर कर लेते हैं। 

सोमवार : इसे चंद्रमा का वार माना जाता है। यह मन का कारक भी है। इस दिन जन्मे जातक बड़े सिर और बड़ी आंखों वाले होते हैं। ये ठिगने होते हैं और कल्पनाशील भी होते हैं। ऐसे लोग मृदुभाषी होते हैं तथा इन्हें यात्रा व लेखन का शौक भी होता है। इनमें भाईचारे की भावना होती है। इस दिन जन्मी स्त्रियों को परिणय संबंध में सावधान रहने की जरूरत होती है। 

मंगलवार : यह हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन जन्मे जातक सांवले रंग के होते हैं। इनकी गर्दन लंबी होती है। ऐसे लोग साहसी खिलाड़ी, भू माफिया, पुलिस के अधिकारी, सेनाध्यक्ष आदि होते हैं। अगर किसी जातक का जन्म मंगलवार की रात को हुआ हो, तो वे स्वार्थी होते हैं। 

बुधवार : भगवान गणेश को बुधवार का स्वामी माना जाता है। इस दिन जन्मे जातक छोटे कद के, सामान्य रंग वाले और बहुत ज्यादा बोलने वाले होते हैं। ऐसे लोग वकील या संपादक के पद तक पहुंचते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं शीघ्र रूठने वाली, स्पष्ट बोलने वाली व व्यावसायिक कुशलता से पूर्ण होती हैं। 

गुरुवार : गुरुवार के दिन जन्मे जातकों का शरीर लंबा होता है तथा आवाज भारी होती है। इनका शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे लोग कानूनविद, अधिकारी या जज के अलावा व्यापारी, नेता व अभिनेता बनते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं चरित्रवान, पति की सेविका, कुशल अध्यापिका बनने की क्षमता वाली होती हैं। 

शुक्रवार : यह देवी लक्ष्मी का वार माना जाता है। इस दिन जन्मे जातकों का सिर बड़ा और शरीर दुबला-पतला होता है। इनकी बांहें लंबी होती हैं। ऐसे लोग विनोदी प्रकृति के होते हैं तथा फिल्म निर्माता, आभूषण विक्रेता, मिठाई निर्माता होते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं सुंदर, मधुर भाषिणी होती हैं। 

शनिवार : इस दिन जन्मे जातकों का रंग सांवला होता है। इनकी आवाज कर्कश होती है और ये लोग चुगलखोर, आलसी व क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं कटुभाषिणी व पति से अनबन रखने वाली होती हैं। अगर किसी महिला का शनि अच्छे भाव में बैठे हों, तो वह ऐसी महिलाएं किसी कारखाने या मिल की मालकिन एवं श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ होती हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!