Header Ads

ad

Read Your Teeth


ज्योतिष में शरीर के हर अंग के शुभ-अशुभ लक्षणों की व्याख्या की गई है। इसके अनुसार शरीर के हर अंग से व्यक्ति के स्वभाव व भाग्य की जानकारी ली जा सकती है। 
  • जिस पुरुष के दांत सीधे एक समान रूप से उठे हुए और चिकने होते हैं, वह धनी होता है। 
  • जिस व्यक्ति के दांत लंबे होते हैं, उसके पास धन की कमी नहीं होती। 
  • जिन व्यक्तियों के बत्तीस दांत होते हैं, वह जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं तथा कई बार वह जो बोल देते हैं, वह सत्य हो जाता है। 
  • जिनके दांत धीरे-धीरे उखड़ते रहते हैं, उनकी आयु लंबी होती है। 
  • जिन स्त्रियों के दांत नोकदार, एक सीध में सफेद और आपस में मिले हुए होते हैं, वह सौभाग्यशाली होती है।
  • जिन स्त्रियों के ऊपर व नीचे 16-16 दांत हों और सफेद रंग के हों, वह पति प्रिया होती है।
  • अगर स्त्री के दांत चिकने आपस में सटे हुए और कुछ लालिमा लिए हुए हैं, तो उसे राजसी सुख प्राप्त होता है। 
  • अगर स्त्री के दांत के ऊपर दांत हों, तो वह चतुर और शासन करने वाली होती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!