Header Ads

ad

Neem features (नीम के गुण)


नीम में असंख्य औषधीय गुण बताए गए हैं। इसे सर्व रोग हारी भी कहा जाता है। इसके बारे में कहा गया है, ‘निंबनिसिंचति स्वास्थ्यम्’ अर्थात् नीम स्वास्थ्य को सिंचित करता है। स्वास्थ्य संरक्षण करता है।
  • पक्षा घात (फालीस) से पीड़ित रोगी के शरीर पर नीम के तेल से मालिश करने से लाभ होता है।
  • नीम की पत्तियों के काढ़ायुक्त पानी से स्नान करने से फोड़े-फुंसियों से मुक्ति मिलती है।
  • अगर नीम के पेड़ के नीचे शयन किया जाए, तो शरीर में होने वाली सूजन समाप्त हो जाती है।
  • नीम के बादामी रंग के कोमल पत्तों को 15-20 की संख्या में लेकर 2-4 काली मिर्च के साथ चबाकर सुबह खाने से रक्त साफ होता है और नए रक्त का निर्माण होता है।
  • नीम के पत्ते उबालकर पानी ठंडाकर उससे नित्य बाल धोने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।
  • नीम की 4-5 पत्तियां चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।
  • नीम का सेवन तृतीय तिथि को नही करना चाहिए। 
  • नीम की छाल में ऐसे गुण होते हैं, जो दाँतों और मसूढ़ों में लगने वाले तरह-तरह के बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं, जिससे दाँत स्वस्थ व मजबूत रहते हैं।
  • नीम के तेल से मालिश करने से विभिन्न प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।
  • अस्थमा के मरीज को नीम के बीजों का तेल पान में डालकर चबाना चाहिये। 
  • कान में दर्द होने पर नीम के हरे पत्तों का रस कान में डालें। 
  • कुष्ठ रोग से ग्रस्त रोगी नीम की दातुन करने से, नीम के पत्तों का रस पीने से और नीम के तेल की मालिश करने से ठीक होता है। 
  • खाने में अरुचि होने पर नीम के पत्तों का सेवन लाभप्रद है। 
  • जोड़ी में दर्द हो तो नीम के पेड़ की छाल को पानी में घिस कर दर्द वाली जगह पर लगाने से फायदा होता है। 
  • नीम की कच्ची निबोरी के सेवन से पेट के कीड़े, बवासीर व कोढ़ आदि रोग दूर होते हैं। 
  • नीम की छाल से खांसी, बवासीर आदि रोग दूर होते हैं। 
  • नीम की पत्तियों का सब्जी में छौंक लगाएं। इसे खाने से पेट के कीड़े दूर होते हैं। 
  • नीम के पत्तों को दही में बारीक पीसकर दाद पर लगाने से फायदा होता है। 
  • नीम के फूलों का सेवन करने से कफ नष्ट होता है। 
  • पथरी होने पर पानी के साथ नीम की पत्तियों की राख नियमित लेने से पथरी गल कर बाहर निकल जाती है। 
  • शरीर पर सफेद दाग होने पर नीम के फूल, फल तथा पत्तियों को मिलाकर बारीक पीस लें। इसे पानी में मिलाकर पीने से लाभ पहुंचता है। 
  • सिरदर्द होने पर नीम के पत्तों का रस नाक में डालने से लाभ होता है।
  • सफेद बाल काले करने के लिए नीम के तेल की कुछ बूंदें नासिका छिद्रों में टपकाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!