Header Ads

ad

Anavala आंवला EMBLICA


आयुर्वेद ग्रंथों के अनुसार आंवला अपने गुणों की वजह से हमारे शरीर के लिए अमृत समान है। स्वाद में खट्टा, कसैला और कड़वा यह फल कच्चे और सूखे दोनों रूपों में मिलता है। इसमें टैनिन, जिसमें गैलिक एसिड, इलेगिम एसिड होता है। विटामिन सी और पेक्टिन भी इसमें प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा चमकदार और रोगमुक्त होती है। यह ऐसा फल है, जो शरीर के हर हिस्से के लिए गुणकारी माना जाता है। यह बालों को भी डैंड्रफमुक्त करता है और साथ ही बालों के रंग को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह प्राकृतिक हेयर कंडीशनर है और इससे रक्त प्रवाह भी सामान्य बना रहता है। अगर व्यक्ति प्रतिदिन आंवले का सेवन करे, तो उसका कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों संतुलित रहते हैं, जबकि सर्दी के मौसम में बच्चों को यह एलर्जी, अस्थमा और ट्यूबरक्यूलोसिस की परेशानी से भी बचाता है। आंवला एक अंण्डे से अधिक बल देता है। आंवला टूटी हड्डियों को जोड़ने वाला है। आंवला ब्लडप्रेशर वालों के लिये लाभप्रद है।आंवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है। आंवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती है। आंवले के चूर्ण का उबटन चेहरे पर लगाये चेहरा साफ होगा दाग धब्बे दूर होंगे। आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से मधुमेह में लाभ होता है। आंवले में बाल करने के गुण है। आंवला बहुत खट्टा इसलिये सफाई अच्छी करता है बालों की। साथ रोज आंवले का सेवन करें। गर्भवती स्त्रियों को आंवला अवश्य लेना चाहिये। किसी भी रूप में लें। गर्भावस्था में उल्टी हो रही हो, तो आंवले का मुरब्बा खायें। गर्मियों में चक्कर आता हो जी घबराता हो तो आंवले का शर्बत पियें। जिन्हें नकसीर होता हो (नाक से खून) सूखा आंवला रात में भिगाकर उस पानी से सर धोयें। आंवले का मुरब्बा खायें। आंवले का रस नाक में टपकायें। जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पियें इससे स्वास्थ अच्छा रहता है। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है। नई शक्ति व चेतना देता है। यौवन बहार आयेगा। नित्य 1-2 ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। पांच दिन तक बराबर पियें। बुढ़ापा दूर रखता है। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी। रात के आंवले का चूर्ण भीगो कर पानी पीये सुबह पेट साफ होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!