Header Ads

ad

महा मृत्युंजय मंत्र लंबी आयु के लिए



महामृत्युजंय मंत्र:
‘ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं। 
उर्वारुकमिव बंधनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।’



या
ॐ जूं सः 

शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जप से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। निरोगी काया पाकर वह आजीवन भौतिक सुख का आनंद प्राप्त करता है। यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, तो उसे महा मृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप सुबह-सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर रोजाना करनी चाहिए। इस मंत्र के नियमित जप से आयु बढ़ती है। शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर होती है। इस मंत्र की खास बात यह भी है कि यह मंत्र जिस बीमारी के लिए पढ़ा जाता है, वह बीमारी मंत्र के पढ़ने के साथ-साथ ठीक होती चली जाती हैं। यह मंत्र घर में सुख-शांति भी लाता है। इसके साथ शिवलिंग पर जल भी चढ़ाएं, क्योंकि आयु बढ़ाने का अधिकार शिवजी के पास ही है। शंकर भगवान की सेवा करने वाले की आयु दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!