Header Ads

ad

क्या आप सोना का तरीका जानते हैं ???




भारतीय पौराणिक ग्रंथों (वेद, पुराण, महाभारत, सुश्रुत संहिता, विष्णुस्मृति आदि) में विभिन्न कार्यों के लिए आचार-संहिता बनाए गए हैं, जो संतुलित व ऊर्जावान जीवन जीने के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं।उनमें निद्रा से संबंधित भी कई बातें बताई गई हैं। 

  • सदा पूर्व या दक्षिण की तरफ सिर करके सोना चाहिए। इससे विद्या, धन व आयु की प्राप्ति होती है।
  • उत्तर या पश्चिम की ओर सिर करके सोने से रोग उत्पन्न होते हैं और आयु क्षीण होती है।
  • सोते वक्त शरीर पर कोई-न-कोई वस्त्र जरूर धारण करना चाहिए।
  • सोने का बिस्तर टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। उसे समतल होना चाहिए तथा उस पर कुछ बिछा जरूर होना चाहिए।
  • जूठे मुंह कभी नहीं सोना चाहिए। 
  • देव मंदिर अथवा श्मशान में कतई नहीं सोना चाहिए।
  • भीगे पैर नहीं सोना चाहिए। सूखे पैर सोने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
  • सूर्योदय से पहले उठ जाना न सिर्फ प्राचीन ग्रंथों, बल्कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में भी उत्तम माना गया है। स्वस्थ व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में अवश्य उठ जाना चाहिए। ऐसा न करने पर आयु का नाश होता है। 
  • यदि सोते-सोते सूर्यास्त हो जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है।
  • बांस या पलाश की लकड़ी पर कभी नहीं सोना चाहिए।
  • बिस्तर इस तरह का होना चाहिए, जो सिर की तरफ से ऊंचा हो। सिर की तरफ से बिस्तर का नीचा होना न सिर्फ अशुभ माना जाता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह ठीक नहीं है।
  • प्राचीन ग्रंथों में बिल्कुल अंधेरे में सोने को निषेध माना गया है। इसलिए सोने के स्थान पर मद्धिम रोशनी जरूर करें।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!