Header Ads

ad

दरिद्रता अवश्य दूर हो सकती है

मंत्रों की शक्ति से सभी परिचित हैं। शास्त्रों में ऐसे-ऐसे मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनसे भक्तों को मार्ग में आने वाली हर परेशानी दूर हो सकती है। आजकल धन की कमी से कई लोग जूझ रहे हैं। लोग परिश्रम करते हैं, पर उन्हें अपेक्षा के अनुसार धन की प्राप्ति नहीं हो पाती है। पर अगर लोग परिश्रम के साथ ही मंत्र की शक्ति का प्रयोग करें, तो उनके लिए हर दु:ख सुख में बदल जा सकता है। यद्यपि देवों की पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए, तो निश्चित रूप से लोगों को धन की कमी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसी के साथ दरिद्रता को दूर भगाने के लिए "ॐ हृं नम:" मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जप करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र से दरिद्रता अवश्य दूर हो सकती है और जैसे-जैसे जप की संख्या बढ़ती जाएगी, भक्त की सुख-समृद्धि बढ़ती जाएगी। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान भगवान विष्णु की तस्वीर दाहिनी ओर रखें। यह भी धन-संपत्ति के आगमन के लिए महत्वपूर्ण उपाय है।

1 comment:

  1. kindly tell me uchran of this mantra it is haram or harim please sugest me

    ReplyDelete

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!