Header Ads

ad

हकीक के राज जाने


धरती पर मिलने वाले कई पत्थरों और रत्नों में हकीक का अलग ही महत्व है। यह लाल, पीले व सफेद आदि कई रंगों में पाया जाता है। इसकी लोकप्रियता की एक वजह इसका सस्ता व आसानी से सुलभ होना भी है। विशेष रूप से नर्मदा और गोदावरी नदी के तल में पाए जाने वाले हकीक को हक दिलाने वाला पत्थर माना जाता है। जिस हकीक में सफेद पट्टियां पाई जाती हैं, उसे सर्वश्रेष्ठ और सुरक्षात्मक माना जाता है।

इस रत्न के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने वाले किसी व्यक्ति पर अगर कोई संकट आता है, तो वह उस संकट को अपने ऊपर लेकर टूट जाता है। वैसे आमतौर पर मान्यता है कि हकीक को धारण करने से सौभाग्य की वृद्धि होती है और दरिद्रता का नाश होता है। इससे भूत-प्रेत एवं बुरी आत्माओं से संबंधित बाधा भी दूर होती है। यह विष के प्रभाव को भी दूर करता है। इसलिए कई राजा-महराजा इससे बने प्यालों में रसपान करते थे। काले रंग का हकीक आरोग्य में भी उपयोगी माना जाता है, जबकि सफेद रंग का हकीक मानसिक तनाव को दूर करता है। इसी प्रकार नीला हकीक शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों के जप में प्रयोग में आता है।  हकीक के 27 पत्थरों को लक्ष्मी मंत्र से अभिमंत्रित करके लक्ष्मी माता की मूर्ति के नीचे स्थापित कर दिए जाएं, तो घर में आर्थिक समृद्धि होने लगती है।

2 comments:

  1. kya main hakik ston ki mala ko gale main pahan sakta hun

    ReplyDelete
  2. हकीक एक मात्र ऐसा पत्थर है जिसका बुरा प्रभाव देखने को नही मिलता जी। इसलिए आप किसी भी रंग का हकीक धारण करे इससे आपको लाभ ही हो सकता है। मै आपको यह सुनिश्चित करता हूँ कि कोई भी नुकसान ना होकर आपको लाभ और लाभ ही होगा। वैसे भी मै यहाँ केवल उन्ही प्रयोग को शामिल करता हूँ जिनसे सभी का केवल क्ल्याण हो सके जी।

    ReplyDelete

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!