Header Ads

ad

कवच - एक सुरक्षात्मक घेरा


जीवन में कई परेशानियों या बाधाओं से बचने के लिए दवा के साथ-साथ दुआ भी काम आती है। ऐसे में कवच का उपयोग महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषकर नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय या कमजोर करने में कवच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शास्त्रों में रामरक्षा, शिव कवच, गणपति अथर्वशीर्ष, दुर्गा कवच आदि कई कवचों का महत्व बताया गया है। रामरक्षा कवच का संबंध भगवान श्रीराम से है। इस कवच को धारण करने से भक्त हर कार्य करने में सक्षम होते हैं। इसी तरह अगर शिव कवच धारण किया जाए, तो भक्त को जीवन में हर परेशानी पर विजय मिलती है। असल में कवच हमारे लिए एक सुरक्षात्मक घेरा बना देते हैं, जिनसे हम पर हानिकारक या नकारात्मक विकिरणों का असर नहीं होता। यदि जीवन में गणपति का आशीर्वाद चाहिए, तो गणपति अथर्वशीर्ष कवच लाभदायक माना जाता है। इसमें लिखे श्लोकों को निश्चित संख्या में पढ़ने के बाद इस कवच का निर्माण किया जाता है, जो धारकों को हर कष्ट से बचाता है। गणपति के आशीर्वाद से व्यक्ति को बौद्धिक कार्यों में सहायता भी मिलती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!