Header Ads

ad

शुभ दिशा व्यक्ति का भाग्य बदल देती है


सभी विधाओं में दिशाओं को खास महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि शुभ दिशा व्यक्ति का भाग्य बदल देती है। दरअसल, दिशा की भूमिका हमारे जीवन के हर पहलू में होती है। फिर बात चाहे प्रणय संबंधों की ही क्यों न हो? आप अपनी राशि की अनुकूल दिशा जानकर अपने कदम बढ़ा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पूर्व की ओर यात्रा करने वाले लोग सुखद समाचार पाते हैं, वहीं पश्चिम की ओर यात्रा करने वाले लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। इसी प्रकार राशि अनुसार भी दांपत्य जीवन एवं रिश्ते-नातों के बारे में जाना जा सकता है :

  • आप मेष राशि के जातक हैं, तो आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है। यह दिशा आपको जीवन में बहुत कुछ दे सकती है। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहता है। अध्ययन और कैरियर में तरक्की के लिए आपको उत्तर दिशा का रुख करना सही रहेगा। जबकि दक्षिण-पूर्व दिशा अर्थ लाभ के लिए उचित है।
  • अगर आप वृष राशि के हैं, तो सुखी दांपत्य जीवन के लिए उत्तर-पूर्व दिशा अनुकूल मानी जाती है। यानी आपको इसी दिशा में अपना निवास बनाना चाहिए। यदि आप कैरियर को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए पूर्व तथा व्यापार के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा लाभप्रद होगी।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा खास मायने रखती है। इसी दिशा में उन्हें मददगार लोगों से मुलाकात होगी और आप उत्तरमुखी होकर धन संबंधी निर्णय लेते हैं, तो यह लाभप्रद होगा।
  • अगर कर्क राशि के जातक उत्तर दिशा का रुख करें, तो उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। प्रणय संबंधों के लिए पूर्व दिशा इनके लिए अनुकूल मानी जाती है। वैसे कैरियर में उन्नति के लिए इन्हें पश्चिम दिशा में बढ़ना चाहिए। इस राशि के जातक यदि उत्तर-पश्चिम दिशा में निवेश करें, तो ज्यादा लाभ मिलता है।
  • सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा प्रणय संबंधों में शुभ संदेश देती है। इसी दिशा में इन्हें मनोनुकूल साथी मिलता है। जबकि कैरियर का विकास पूर्र्व दिशा में होता है। उत्तर दिशा में बढ़ने पर इन्हें यश और समृद्धि मिलती है।
  • कन्या राशि वालों के लिए उत्तर दिशा शुभ होता है। वही कैरियर की महत्वाकांक्षा दक्षिण-पश्चिम में ही पूरी होगी और उत्तर या पूर्व दिशा इनके लिए अच्छी आमदनी की दिशा मानी गई है।
  • तुला राशि के जातक अक्सर शांत स्वभाव के होते हैं। इनके लिए उत्तर-पश्चिम दिशा में सुखी जीवन मिल सकता है। पूर्व दिशा में इनका कैरियर संवरता है और उत्तर दिशा इन्हें धन लाभ कराती है।
  • अगर आप वृश्चिक राशि के जातक हैं, तो सुखी जीवन की कामना पश्चिम दिशा में कर सकते हैं। वही भाग्योदय के लिए आप उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ है और पूर्व दिशा समृद्धि देती है।
  • अगर धनु राशि वाले सुखद दांपत्य जीवन चाहते हैं, तो इनके लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा अनुकूल मानी जाती है। जीवन में नई संभावनाएं इन्हें दक्षिण दिशा में मिल सकती है। साथ ही आर्थिक निर्णय पूर्व दिशा की ओर मुख करके लें, तो अच्छा रहेगा।
  • मकर राशि के जातकों के लिए उत्तर दिशा सुखद दांपत्य का संदेश लेकर आती है। ऐसे लोग कैरियर को संवारने के लिए दक्षिण दिशा का सहारा ले सकते हैं। जबकि आर्थिक लाभ दक्षिण-पूर्व में ही मिलेगा।
  • कुंभ के जातकों के लिए शिक्षा के लिहाज से पूर्व की दिशा लाभकारी मानी गई है। ऐसे जातकों के लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा आगे बढ़ने का संकेत देती है औैर इसी दिशा में इन्हें आर्थिक लाभ भी मिलता है।
  • मीन राशि के जातकों के लिए सुखद दांपत्य जीवन का संदेश उत्तर दिशा में मिलता है। साथ ही अच्छा रोजगार पाने के लिए इन्हें पश्चिम दिशा में पहल करनी चाहिए। अगर इन्हें आर्थिक निर्णय लेने हैं, तो इनके लिए पूर्व दिशा सुखकारी मानी जाती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!