Header Ads

ad

Right Place for Window in House ( खिड़कियों और घर)

खिड़की से केवल हवा या प्रकाश ही नहीं, खुशियां और सौभाग्य भी आते हैं, बशर्ते यह हमेशा अच्छी स्थिति में रहें। खिड़कियों को हमेशा बेहतर हालत में रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में निरंतर होता रहे 
 
खिड़की घर में प्रकाश और हवा के आने-जाने का माध्यम है। साथ ही किसी भी घर की खूबसूरती बढ़ाने में खिड़की की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। पर वास्तु शास्त्र में इसे दूसरे नजरिये से भी देखा गया है। अगर यह साफ है, तो हमारा विजन भी स्पष्ट रहता है। अगर यह गंदी है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमारी सोच पर पड़ता है। हमारे रिश्ते प्रभावित होते हैं और हमारी सक्रियता मंद पड़ जाती है। इसलिए अगर आप अपने जीवन में कुशलता और सफलता चाहते हैं, तो खिड़की को नजरअंदाज न करें। तभी इससे होकर आने वाली ची ऊर्जा का लाभ घर में रहने वालों को मिल सकेगा। 
 
अगर आपकी खिड़की बाहर की ओर खुलती है, तो इससे ज्यादा से ज्यादा ची ऊर्जा अंदर आती है। अगर आपका घर ऐसा है, तो आपके लिए सौभाग्य की बात कही जाएगी। पर अगर ऐसा नहीं है, तो खिड़की खुशियों के बाहर जाने का माध्यम भी हो सकती हैं। 
 
अगर पूर्व या दक्षिण-पूर्व में स्थित खिड़की के पास पौधा लगा दिया जाए या फिर दक्षिण में स्थित खिड़की पर लाल रंग का पर्दा लटका दिया जाए, तो घर में खुशियां और संपन्नता बनी रहती है। इसी प्रकार अगर खिड़की पश्चिम या उत्तर-पूर्व की ओर खुलती हो, तो यहां विंड चाइम लटकाना श्रेयस्कर रहता है। वही अगर खिड़की दक्षिण-पश्चिम की ओर खुलती हो, तो संपन्न एवं बेहतर सामाजिक जीवन के लिए क्रिस्टल टांगना लाभप्रद होगा। 
 
यदि घर बनाते समय ही खिड़की की स्थिति ऊंची रखी जाए, तो यह लाभदायक माना जाता है। अगर ऐसा नहीं है, तो उस घर में रहने वाले लोग डिप्रेशन में आ सकते हैं। अगर खिड़की को नीचे रखना चाहते हैं, तो इसे गोलाकार या अष्टभुजाकार बनाएं। तभी यह सकारात्मक फल देगी। 
 
आमतौर पर घर में एक से अधिक खिड़कियां होती हैं। अगर घर में जरूरत से ज्यादा खिड़कियां हों, तो घर में हर तरफ से हवा का प्रवेश होगा, जो नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ खिड़कियों को बंद कर दें। 
 
अगर घर के भोजन कक्ष में ज्यादा खिड़कियां हो, तो डाइनिंग टेबल का वातावरण खराब होगा और घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की आशंका भी बढ़ जाएगी। 
 
अगर एक बड़ी खिड़की और दरवाजा एक ही सीध में हो, तो उन दोनों के बीच में पौधे, गमले, एक्वेरियम जैसी चीजें रख दें, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होगा। 
 
किसी भी घर में खिड़की कमर्शियल या रेजिडेंशियल उद्देश्य ये बनाई जाती हैं। स्वच्छ हवा एवं प्रकाश के लिए पूर्व अथवा उत्तर दिशा में खिड़कियां रखना सही रहेगा। 
 
अगर घर के बाहर पार्क या बाग हो, तो इस दिशा में खुलने वाली खिड़की से यिन ऊर्जा के प्रवेश को बाधित करने के लिए पर्दे जरूर लगाएं। 
 
बिस्तर या डेस्क के पीछे खिड़कियों को कभी भी उचित नहीं माना जाता। इससे आपकी ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। 
 
खिड़की को ऐसे शीशे का बनाया जा सकता है, जिससे लोग बाहर ही देख पाएं, बाहर से अंदर नहीं। 
 
अगर खिड़की खोलने पर आपको एंटीना या एसी नजर आते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश दे सकता है। इसके लिए खिड़की के छज्जे पर पौधे रखें या पर्दा टांग दें। 
 
अगर आपने स्लाइड करने वाली खिड़कियां लगवाईं हैं, तो इसका आधा हिस्सा ढंक कर रखें। यहां विंड चाइम लटकाना लाभप्रद हो सकता है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!